फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थूक कर रोटी परोसने पर होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा स्थित होटल में थूक कर रोटी परोसने वाले होटल संचालक के खिलाफ महामारी अधिनियम और समाज में द्वेष फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के एक होटल का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें होटल संचालक रोटी बनाते हुए उस पर थूकता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होते ही होटल पर खाना खाने वाले हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया था। उन्होंने होटल पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पता चलते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने होटल मालिक सहित चार को हिरासत में ले लिया था।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कोतवाली के उपनिरीक्षक भगवत स्वरूप ने इस मामले में होटल संचालक उस्मान निवासी मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि होटल संचालक उस्मान ही वायरल हुई वीडियो में रोटी बनाते समय उन पर थूकता नजर आ रहा है। उसके इस कृत्य से समाज में द्वेष पनपने के साथ ही कोविड नियमों का भी उल्लंघन हुआ है। इसलिए उस्मान के खिलाफ कोतवाली में महामारी अधिनियम और समाज में द्वेष फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें