फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर दुपहिया वाहनों की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार होते हादसे और निर्धारित गति सीमा को लेकर एनएचएआई सख्त
विज्ञापन

शुक्रवार को टोल कर्मियों ने दिन भर नोट किया दुपहिया वाहनों का डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर दुपहिया वाहन चालक अब सफर नही कर सकेंगे। हादसों को रोकने और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस की निर्धारित गति सीमा को देखते हुए एनएचएआई ने अनधिकृत गुजरने वाले सभी दुपहिया वाहनों का ब्यौरा मांगा है। टोल कर्मियों ने शुक्रवार को एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले सभी दुपहिया वाहनों के नंबर दिन भर सूचीबद्ध किए।
सभी एक्सप्रेस वे पर इंडियन रोड कांग्रेस स्पेशल पब्लिकेशन 99 के मैनुअल में दोपहिया वाहनों के चलने पर रोक है। दरअसल, अब तक जितने भी एक्सप्रेसवे बने हैं, उन पर गति सीमा 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे बडे़ वाहनों के लिए है जबकि 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कारों के लिए है। वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल देश का पहला एक्सप्रेसवे है, जिस पर बडे़ वाहनों की न्यूनतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। कारों के लिए गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटे है। ऐसे में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे की न्यूनतम गति पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे बाइक चलने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। नियमानुसार एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाने की अनुमति नहीं है। शुक्रवार को एनएचएआई के निर्देशों के अनुपालन में टोल कर्मियों ने एक्सप्रेस वे से गुजरने वाली सभी बाइकों का विवरण संख्या दिन भर नोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के जीएम एके सिंघला ने बताया कि दुर्घटना बढ़ने के कारण अब दुपहिया वाहनों पर रोक लगानी पड़ सकती है। इसके अलावा कोई नियम निर्धारित कर टोल जमा कराकर बाइक चलाने की अनुमति मिल सकती है। बाइक को अनुमति देने के मामले में बैठकों में चर्चा भी हुई है। लेकिन इस पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें