बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए हाउस होल्ड सर्वे में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में कराए गए हाउस होल्ड सर्वे में 2004 बच्चे आउट ऑफ स्कूल मिले है। अब विभाग की ओर से इन बच्चों का आयु के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में पंजीकरण कराया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अक्तूबर-नवंबर 2020 में कराए गए सर्वे में जिले में पांच से 14 वर्ष आयु वर्ग के 2004 बच्चे आउट ऑफ स्कूल मिले है। इनमें पांच से दस वर्ष आयु वर्ग के 872 बालक व 718 बालिका, 11 से 14 आयु वर्ग के 237 बालक व 177 बालिका आउट ऑफ स्कूल मिले है। सबसे अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चे अन्य पिछड़ा वर्ग के मिले है। अन्य पिछड़ा वर्ग के 838 बालक व 668 बालिका, सामान्य वर्ग के 96 बालक व 56 बालिका, अनुसूचित जाति वर्ग के 174 बालक व 171 बालिका और अनुसूचित जनजाति वर्ग का एक बालक आउट ऑफ स्कूल मिला है।
सर्वे में यह मिली स्थिति
आयु वर्ग बालक बालिका
5-6 वर्ष 149 126
7 वर्ष 171 146
8 वर्ष 212 174
9 वर्ष 179 156
10 वर्ष 161 116
11 वर्ष 103 56
12 वर्ष 67 66
13 वर्ष 45 42
14 वर्ष 22 13
--------------------
जिले में कराए गए हाउस होल्ड सर्वे में 2004 बालक व बालिकाएं आउट ऑफ स्कूल मिले है। सभी बच्चों का उनकी आयु वर्ग के अनुसार विद्यालयों में नामांकन करा दिया गया है। - राघवेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।