फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस का लाभ पाने को भी सजग नहीं उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
17 सौ बकायेदारों ने नहीं कराया ओटीएस में पंजीकरण
विज्ञापन

बड़ौत। विद्युत वितरण निगम ने बकाया बिजली बिल वसूली करने और उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट देने के लिए भले ही ओटीएस योजना दी हो, लेकिन अभी भी उपभोक्ता जागरूक नहीं हैं। 50 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं ने भी ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। अगर हम तहसील बड़ौत के विद्युत विरण खंड प्रथम व द्वितीय की बात करें तो 1700 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक भी पंजीकरण नहीं कराएं। जबकि 31 जनवरी तक योजना संचालित है।
विज्ञापन

विभाग ने राजस्व को बढ़ाने के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की हुई है। इस योजना में शहर, गांव, कस्बा के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं व लघु उद्योग के अलावा निजी संस्थानों, स्कूल आदि श्रेणी के उपभोक्ताओं को शामिल किया। इस मामले में अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह का कहना है कि अभी तक 3650 उपभोक्ताओं में से 1300 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। अन्य को भी सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड कुल उपभोक्ता पंजीकरण
विद्युत वितरण प्रथम 1500 680
विद्युत वितरण द्वितीय 2150 1020
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें