मॉनिटर के डांटने पर दो छात्र सर्वोदय संस्कृत आश्रम की दीवार कूदकर भाग गए। उनकी तलाश शुरू की गई तो पुलिस ने उन्हें बुलंदशहर से बरामद कर लिया। दोनों छात्रों की बरामदगी के बाद आश्रम के शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
बागपत में बालैनी के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर के समीप सर्वोदय संस्कृत आश्रम संचालित है, जिसमें 75 छात्र पढ़ाई करते हैं। आश्रम के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आश्रम में कक्षा आठ और कक्षा सात के दो छात्र बुधवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये थे। जिनमें एक छात्र बागपत तो दूसरा बुलंदशहर जनपद का रहने वाला है।