फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया सोमवार को कोतवाली पुलिस ने सिसाना गांव से जितेंद्र पुत्र ताराचंद बागपत व साबू पुत्र बाबू निवासी कोर्ट रोड़ बागपत को दो पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा। उनके कब्जे से एक बाइक बरामद की है। खेकड़ा पुलिस ने बाइक में 30 पव्वा अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद किए हैं। छपरौली पुलिस ने ग्राम शेरपुर लुहारी से 44 पव्वा अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ मार्का बरामद की।
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर 30 लोगों पर की कार्रवाई
बागपत। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया सोमवार को लॉकडाउन तोड़ने पर जिले भर में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। थाना छपरौली में दस, कोतवाली बागपत में नौ ,बड़ौत में छह और चांदीनगर में पांच व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।
चार वांछित गिरफ्तार
बागपत। बिनौली पुलिस ने वांछित चल रहे प्रमोद कुमार पुत्र पीतम सिंह निवासी ग्राम रंछाड़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा सबदर पुत्र मेहजर और अकबर पुत्र रमजान निवासी ग्राम दौझा थाना बिनौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित गौरव पुत्र राजपाल निवासी ग्राम सिसाना को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें