फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के पास दो बहनों को घसीट-घसीट कर पीटा 

Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत की चौधरान पट्टी निवासी महिला संजीदा का आरोप है  बेटे हारुण की हत्या के केस में समझौता न करने पर उसकी पुत्रवधू ने किन्नरों के साथ मिलकर बुधवार को कचहरी के पास उस पर और उसकी छोटी बहन सबिना पर हमला किया। उनको जमीन में घसीट-घसीटकर पीटा गया। बाद में आरोपी धमकी देकर भाग  गए। उन्होंने कोतवाली में मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

 महिला संजीदा ने दी तहरीर में कहा उसके बेटे हारूण की अगस्त 2015 में बिनौली क्षेत्र के माल माजरा गांव की पुलिया के पास हत्या कर दी । आरोपियों ने हत्या को हादसे में दर्शाने का प्रयास किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है इस मामले में उसकी पुत्रवधू की भी भूमिका है। आरोपी पुत्रवधू कुछ किन्नरों के साथ मिल कर उन पर केस में समझौते का दबाव बना रही है। कई बार उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुकी है। 

बुधवार को वह अपनी छोटी बहन सबिना के साथ इस मामले में कोर्ट में आई थी। आरोप है इसी दौरान आरोपी पुत्रवधू ने किन्नरों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जमीन में घसीट-घसीटकर पीटा। इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। बाद में आरोपी धमकी देकर चली गई। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें