बालैनी। डौलचा गांव मे आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारधार चले, जिसमें दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया और इसकी जांच शुरू कर दी।
डौलचा गांव में सोमवार की रात कुछ युवक आपस में बैठे बात कर रहे थे। उनके बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में लाठी-डंडे व धारधार हथियार चले। इसके बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसमें एक पक्ष से सावन, नरेश, सचिन, शालू व अक्षय और दूसरे पक्ष से अजय व अक्षय घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार जांच की जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
बागपत। तेड़ा में विवाहिता मेघा की दहेज के लिए 24 अगस्त को ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी थी। मृतका की बहन साक्षी ने ससुराल पक्ष के सात लोगों और महिलाओं के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने केवल पति देव शर्मा, ससुर अवधेश शर्मा व सास प्रेमवती को गिरफ्तार किया है। अन्य चार आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। उनको जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस मौके पर रेखा, साक्षी, सुमन, संजय, मनोज, सत्यप्रकाश, सोमदत्त, विजय, राहुल व दीपक आदि मौजूद रहे।