फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई हजार रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव की पट्टी मोहलू में शुक्रवार की देर रात्रि मात्र ढाई हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

मामला गांव की पट्टी मोहलू का है। बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों के बीच ढाई हजार रूपये को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। इसको लेकर शुक्रवार की देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दबदबा बनाने के लिए फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि निशाना चूक गया। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। शनिवार को गांव के गणमान्य लोग कोतवाली पहुंचे, जहां पर उनके बीच समझौते की बातचीत चल रही है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं आयी है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी, फायरिंग नहीं हुई। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें