फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने से भागा चोर

Fri, 20 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र की ओर फरार बाइक चोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल से बाइक चोरी का प्रयास करने का आरोपी पुलिस के सामने से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए यमुना खादर तक की खाक छानी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसको लेकर वहां पर अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक को शुक्रवार शाम एक युवक चोरी करने के प्रयास में लगा हुआ था। इसी दौरान अस्पताल कर्मी की उस पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचा दिया। लोगों को देख आरोपी भागने लगा। आरोपी कचहरी के सामने पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस लाइन की दीवार कूदकर फरार हो गया।

पुलिस उसके पीछे-पीछे दौड़ती रही। बाद में आरोपी पुलिस को दिखाई देना बंद हो गया। पुलिस ने उसे यमुना खादर और निवाड़ा गांव की गलियों तक तलाश किया, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हुई। एसआई ब्रजपाल सिंह का कहना है कि अस्पताल से बाइक चोरी का प्रयास कर रहे आरोपी युवक को पकड़े का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


पानी की टोंटी चोरी करने का प्रयास
बागपत। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि शुक्रवार को एक युवक अस्पताल में पानी की टोंटी चोरी करने का प्रयास कर रहा था। पता चलते ही लोगों ने शोर मचा दिया। इससे आरोपी वहां से फरार हो गया। बता दे कि इससे पहले भी कई बार अस्पताल से टंकी की टोंटी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें