फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, सात घायल

विज्ञापन
नयागांव में होती मारपीट l स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
बागपत। नयागांव उर्फ हमीदाबाद में बृहस्पतिवार देर रात प्लॉट के विवाद में विधवा महिला बबीता और उसका जेठ लक्ष्मण पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच काफी देर तक गली में लाठी डंडे चले। इसमें महिला समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नयागांव निवासी विधवा महिला बबीता ने बताया कि उसके पति की मौत होने के बाद से जेठ लक्ष्मण के साथ प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार देर रात अपनी बेटे शिवा और बेटी सोनी के साथ घर में बैठी हुई थी। तभी जेठ पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इसके बाद गली में उनके साथ मारपीट की गई। उधर, लक्ष्मण का आरोप है कि प्लॉट के विवाद में उसके परिवार पर गली में लाठी-डंडों से हमला किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से बबीता, सोनी, शिवा, सुरेशपाल, लक्ष्मण और उसके दो बेटे घायल हो गए। जांच अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें