फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में भिड़े दो पक्ष, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव में नाली ठीक करने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें महिला सहित दस घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले रफीक उर्फ चिन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर के सामने बनी नाली ठीक कर रहा था। तभी पड़ोसी मुनेश ने इसका विरोध किया। विरोध पर उसके परिवार पर हमला किया गया। दूसरे पक्ष ने भी रफीक पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया। इस संघर्ष में रफीक, नईम, अरमान, चांद, हिना, गुलहसन, मुनेश, साहिल, पप्पल, आरिफ घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी नितिन पांडेय का कहना है कि मारपीट करने वाले सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें