फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े आरोपियों को दबोचा, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लुटेरे दबोचे, एक फरार
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तमंचा लेकर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो शातिर अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार की तड़के धर दबोचा, जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी की। सूचना थी कि यहां तीन लुटेरे लूट करने के लिए खडे़ है। पुलिस को देख तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दो को धर दबोचा, जबकि एक टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में हर्ष व निखिल निवासी गांव बावली है। पुलिस के अनुसार तीनों लूट की फिराक में खड़े हुए थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें