बदलते मौसम से वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। चांदीनगर और मंडी टटीरी क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इन क्षेत्रों में अन्य कई मरीज बुखार से जूझ रहे हैं।
चांदीनगर क्षेत्र के पूरणपुर नवादा गांव में बुखार से मुकुट सिंह पुत्र नत्थु (48) की जान चली गई है। इसी क्षेत्र में सुमित कुमारी, आकाश, रिंकू, बबली, सतीश, कालू, विनय, रविदास, आसु, भीम सहित दर्जनों लोग चपेट में हैं।
इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी मोनू पहलवान ने बताया कि उसके चाचा तालिक एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। बता दें कि तीन दिन पहले बालैनी क्षेत्र के हबीबपुर नंगला गांव में 16 वर्षीय किशोरी आरती और रटौल निवासी महिला शाइन की भी बुखार से मौत हो गई थी। समाज सेवी संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ कैंप लगाने की मांग की है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि जल्द गांवों में हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। जहां भी बुखार से मौत हो रही है इसकी जांच करवाकर फागिंग कराई जाएगी।