गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करने में सहयोग करने और लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधानों से लेकर और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।
डीपीआरओ ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। नवंबर माह में सभी गांवों में शौचालयों का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अनुदान पर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छ शौचालय के लिए व्यवहार परिवर्तन कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग का दावा है कि दो अक्तूबर गांधी जयंती पर 200 गांवों में शौचालय पूर्ण करते हुए ओडीएफ घोषित करा दिया गया है। 65 गांवों को आगे का अभियान जारी है।