झगड़े की खबर से संबंधित फोटो। सरौरा गांव में मारपीट में घायल हुए लोग। संवाद
दाहा। सरोरा गांव में दीवार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मोहित और विनय के परिवार आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें महिला समेत सात घायल हो गए।
झगड़े में एक पक्ष से मोहित, उसका भाई अंकुर और मां सरला घायल हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से कूड़े, उसकी पत्नी महेंद्री, बेटा छोटन और विनय घायल हो गए। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराकर टीकरी सीएचसी में घायलों का उपचार कराया।
मोहित ने आरोप लगाया कि उसके ताऊ के लड़के उसकी दीवार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करते है, जिसकी साइड लगने से दीवार की ईंट निकल जाती है। इसका विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया। उधर, दोघट पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।