फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रॉपर्टी डीलर शहजाद की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बड़ौत की नई बस्ती के रहने वाले शादाब ने 14 मार्च को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पिता शहजाद प्रापर्टी डीलर थे। पिता ने करीब 13 साल पहले एक अन्य महिला परवीन निवासी दौझा से निकाह कर लिया था और उसके साथ खुब्बीपुर निवाड़ा आकर रहने लगे थे। उसके पिता के घर से जाने के बाद सौतेली मां परवीन के पास युवक शहजाद उर्फ सलमान निवासी असारा आता था। दोनों के बीच अनैतिक संबंध थे। इस कारण ही सौतेली मां परवीन ने अपनी सहेली अफसाना निवासी लोनी, प्रेमी शहजाद व दो अन्य के साथ मिलकर मिलकर तीन सितंबर 2021 को पिता शहजाद की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने परवीन, शहजाद व अफसाना को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में अन्य दो आरोपी शाहवाज निवासी अशोक विहार लोनी जिला गाजियाबाद व तालिब निवासी खड़खड़ी थाना बड़ौत को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी पर रुपये मांगने का आरोप
बागपत। बड़ौत की न्यू रामनगर कालोनी में रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके साथ एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथी संग मिलकर छेड़छाड़ की। इस मामले में उसने बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि इस मामले की जांच सीओ बड़ौत के पास है। सीओ के कार्यालय में तैनात एक पुलिस कर्मी उस पर दस हजार रुपये देने का दबाव बना रहा है। महिला ने बताया कि उससे सिपाही दस हजार रुपये देने पर आरोपियों को जल्द जेल भिजवाने की बात कहता है। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें