बागपत में आईपीएल मैचों में सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल फोन और 1.53 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आईपीएल मैचों का सीजन चल रहा है। जिसमें लाखों रुपये का सट्टा लगाया जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। जिस पर शहर में छापामारी कर अबूलेश निवासी बिलौचपुरा और हैदर निवासी पुराना कस्बा को गिरफ्तार कर लिया। जो काफी समय से आईपीएल की सट्टीबाजी की खाईबाड़ी कर रहे थे। जिनके पास से सट्टे की खाईबाड़ी कर इकट्ठा किए गए एक लाख 53 हजार रुपये की नगदी और लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली