फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के दो सदस्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के दो सदस्य घायल
विज्ञापन

-डौला-खट्टा नहर की पटरी मार्ग पर बुधवार रात हुई मुठभेड़, दोनों घायलों समेत तीन पशु चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला-खट्टा प्रहलादपुर नहर पटरी मार्ग पर बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के दो सदस्य नोमान और उम्मेद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के तीसरे सदस्य रिजवान उर्फ रिज्जू को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पशु चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
सिंघावली अहीर थाना और सर्विलांस पुलिस की टीम ने बुधवार रात नहर की पटरी मार्ग पर खट्टा प्रहलादपुर की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी चकरोड की तरफ भगा दी। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नोमान, उम्मेद निवासी बघरा जिला मुजफ्फरनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नोमान, उम्मेद और रिजवान अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्य हैं। इन्होंने यूपी, हरियाणा में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रखा है। पशु चोरों ने 26 मार्च को बसौद गांव के निजामुृ की तीन भैंस चोरी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पशु चोरों के पास से बरसिया गांव से चोरी पिकअप गाड़ी, पशुओं को बांधने की जंजीर, दो तमंचे, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया। तीनों चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें