फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत 

Wed, 21 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के समीप सड़क दुर्घटनाओं में खेकड़ा और सरूरपुर खेड़की निवासी दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि दो  घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि मैजिक को लेकर चालक भाग गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को शाम करीब पांच बजे खेकड़ा नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी बिजेंद्र धामा पुत्र रामकिशन और मोहल्ला औरंगाबाद निवासी बिंदर धामा पुत्र सुल्तान सिंह शाहदरा से बाइक पर सवार होकर खेकड़ा लौट रहे थे। जब वह पाठशाला बस स्टैंड के  समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे मौके पर खेकड़ा निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में बिंदर को दिल्ली के ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया। 

इसके कुछ देर बाद ही सरूरपुर खेड़की निवासी कृष्णपाल पुत्र इंद्रपाल अपने एक अन्य साथी के साथ शाहदरा की तरफ से बाइक पर सवार होकर आ रहा था। उसे पीछे से आ रहे मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी को गंभीर घायल होने पर पुलिस ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को चालक समेत कब्जे में ले लिया पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजे ।
विज्ञापन


जबकि घायल को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया। उसके साथी घायल के नाम का बेहोश होने के कारण पता नहीं लगा। पुलिस फरार मैजिक और उसके चालक का सुराग लगाने में जुटी है। देर रात तक मृतकों के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें