फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि देने सड़कों पर उतरा शहर

Tue, 20 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में कैंडल मार्च निकालते सर्वसमाज के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को सर्वसमाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कैंडल मार्च निकाला। महिलाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। पुतले को आग लगाई। शहर से लेकर देहात तक शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के बड़ा बाजार, कोर्ट रोड और शौकत मार्केट समेत अन्य मार्गों से सर्वसमाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर उड़ी में शहीद हुए देश के 17 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महिला जाट सभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शालिनी राकेश, राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र आर्य एडवोकेट, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद कौशिक, डॉ. शकील अहमद, शफीक सलमानी, चरण सिंह खोखर, नरेश शर्मा, ओमबीर ढाका, ब्रजमोहन भारद्वाज, संजय रूहेला, डॉ. शराफत, जगदीश अरोरा मौजूद रहे।
  उधर, हिंदू वाहिनी और अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।  राष्ट्र वंदना चौक पर भी पुतला जलाया गया। ब्रजमोहन भारद्वाज, विक्की चौधरी, अजब सिंह, गुरदीप, सेवाराम, नीरज गुप्ता, सुनील मुखिया, राकेश चौहान, राकेश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

टटीरी में जवानों को श्रद्धांजलि
अग्रवाल मंडी टटीरी। आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुकेश रूहेला, पवन ठेकेदार, नरेश मानव, विजय मानव, कृष्ण, डॉ. राम अवतार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें