फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 50-50 हजार रुपये के दो इनामी पकड़े, मुठभेड़ में एक घायल

विज्ञापन
टीकरी सूजती मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश नीरज। संवाद
विज्ञापन
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास हुई मुठभेड़
विज्ञापन

-गैंगस्टर के मामले में दोनों पर घोषित किया था 50 हजार रुपये का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टीकरी-सूजती अंडरपास के पास बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में तार चोर गिरोह का सदस्य 50 हजार का इनामी नीरज निवासी भभीसा जिला शामली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान बचकर भागे उसके साथी 50 हजार रुपये के इनामी मनोज निवासी अलीनगर जिला शामली को भी पुलिस ने कान्हड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी पूर्णेंदु सिंह के अनुसार दोघट क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं होने पर पुलिस ने तार चोर गिरोह के 13 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसमें दस आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि तीन पर डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनमें से नीरज और मनोज के क्षेत्र में चोरी करने आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उनको टीकरी-सूजती अंडरपास के पास पकड़ने का प्रयास किया तो वहां पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई। उस मुठभेड़ में नीरज घायल हो गया, जबकि मनोज वहां से बचकर भाग गया। नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार करके तमंचा, कारतूस, आठ हजार रुपये, कपड़ों से भरा बैग, आधार कार्ड बरामद किया। उसके खिलाफ शामली, बागपत, दोघट समेत अन्य थानों में तार चोरी समेत अन्य घटनाओं के 34 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसके साथी मनोज की तलाश में पुलिस लगी रही। जिसको कुछ देर बाद ही कान्हड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या, लूट चोरी समेत चार मामले दर्ज हैं। एसपी का कहना है कि गैंगस्टर के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के अन्य इनामी अरबाज निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें