फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंत चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवार की रात बिनौली और खेकड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली/खेकड़ा (बागपत)। रविवार की रात बिनौली और खेकड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दंत चिकित्सक सहित दो की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहला हादसा बिनौली क्षेत्र में हुआ। सिसाना गांव के रहने वाले दंत चिकित्सक महेश (30) पुत्र भोपाल सिंह जनपद मेरठ के हर्रा गांव में क्लिनिक चलाते थे। रविवार की शाम को क्लीनिक बंद कर बाइक से सिसाना लौट रहा था। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर बरनावा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दी। दूसरा हादस खेकड़ा में पाठशाला रोड पर हुआ। खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान की कश्यप गली निवासी 17 वर्षीय राहुल पुत्र राजवीर रविवार रात अपने दोस्त कर्ण पुत्र गजेंद्र के साथ पाठशाला रोड स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवाकर लौट रहा था। पाठशाला रोड पर एडीके जैन नेत्र अस्पताल के पास भूसे से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों युवकों को कुचल दिया। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल करण को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। राहुल के परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें