फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश से मांगरौली और मिलाना में दो मकान गिरे, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। बारिश से मांगरौली और मिलाना में दो मकानों की छत गिर गई, जिससे हजारों रुपये का सामान दबकर बर्बाद हो गया। वहीं एक महिला भी घायल हो गई, जिसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मांगरौली गांव में रहने वाले नौशाद ने बताया कि पिछले कई दिन से बारिश हो रही है, जिससे बृहस्पतिवार सुबह उसके मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसके नीचे संदूक, अलमारी, चारपाई, कपड़े समेत अन्य सामान दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे। इसके अलावा मिलाना गांव के रहने वाले अनवर ने बताया कि उसके मकान की छत गिर गई, तभी घर में खाना बना रही उसकी पत्नी रिहाना मलबे में दबकर घायल हो गई। उन्होंने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। उधर, एडीएम पंकज वर्मा का कहना है कि टीम को भेजकर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें