फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरानी रंजिश में अहैड़ा में दो पक्ष भिड़े, महिला का गर्भपात हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाते हुए महिला के परिजनों ने हंगामा किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहैड़ा गांव में पुरानी रंजिश में जोनी और सोनू पक्ष आपस में भिड़ गए, इसमें तीन महिलाओं समेत सात घायल हो गए। मारपीट में पेट में लात लगने से गर्भवती रीना का गर्भपात हो गया। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
अहैड़ा गांव में कई माह पहले हुए झगड़े के बाद से सोनू और जोनी पक्ष में रंजिश चल रही है। जोनी ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह सोनू के परिवार वालों ने उसके भतीजे मोहित पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने जोनी, उसकी मां रामबीरी, भतीजे मोहित और पत्नी रीना को पीटकर घायल कर दिया। पेट में लात लगने से दो माह की गर्भवती रीना का गर्भपात भी हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। जोनी के परिवार वालों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के मनोज ने बताया कि उसका भाई सोनू ड्यूटी पर जा रहा था, तभी जोनी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आई उसकी मां राजवती और पत्नी ज्योति को भी पीटकर घायल कर दिया। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें