- इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गांव में कर सकेंगी बेटियां, हाईस्कूल के बाद छोड़नी पड़ रही थी पढ़ाई
- उच्चीकरण के लिए लोग कर रहे थे मांग, शासन ने जारी किया बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मवीकलां गांव के राजकीय हाईस्कूल का अब उच्चीकरण करके इंडरमीडिएट कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने दो करोड़ 19 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। विद्यालय का उच्चीकरण होने से बेटियों को अब इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने में परेशानी नहीं होगी। कॉलेज के उच्चीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
मवीकलां गांव में सरकारी इंटर काॅलेज नहीं है और इसके कारण गांव की बेटियों को हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। इसको लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया था और बेटियों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। जिससे बेटियों को गांव में ही इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मिल सके।
अभी तक इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के लिए बेटियों को गांव में दस किलोमीटर जाना पड़ता था और इससे लोगों को बेटियों की सुरक्षा को लेकर डर लगा रहता है। गांव में परिवहन व्यवस्था न होना भी बेटियों की बीच में पढ़ाई छूटने का बड़ा कारण था। बेटियों की पढ़ाई में कोई समस्या नहीं हो इसके लिए शासन ने राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण करने के लिए दो करोड़ 19 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।
अब यहां इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। निर्माण करने के लिए कंपनी का चयन कर दिया है और यूपीपीसीएल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है, ताकि आगामी सत्र से बेटियों की इंटर तक पढ़ाई कराने की व्यवस्था की जा सके। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही विद्यालय निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
डीएम की अध्यक्षता में बनेगी टास्क फोर्स
मवीकलां गांव के राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण के निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स टीम का गठन किया जाएगा। रिपोर्ट संतोषजनक मिलने पर ही विद्यालय भवन को हैंडओवर किया जाएगा।
- राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण कराने के लिए लोग मांग कर रहे थे। हर कोई बेटियों की शिक्षा को लेकर चिंतित था, क्योंकि बेटियां हाईस्कूल के बाद आगे पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। प्रदेश सरकार के बजट जारी करने के बाद अब उच्चीकरण का सपना पूरा हो जाएगा। - डॉ. कुलदीप उज्ज्वल
- लोग काफी दिनों से मवीकलां के राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण करने की मांग करते आ रहे थे। अब शासन ने बजट जारी कर अच्छा कदम उठाया है। बेटियों को भी पढ़ाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। - उपेंद्र उज्ज्वल
- बेटियां हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ रहीं थीं, लेकिन अब हाईस्कूल का उच्चीकरण होने से बेटियाें को इंटर तक की पढ़ाई करने की सुविधा गांव में मिलने से काफी खुशी है। - अभिषेक उज्ज्वल
- बेटियों की शिक्षा को देखते हुए हाईस्कूल का उच्चीकरण करने का निर्णय काफी सराहनीय है। इससे बेटियां शिक्षित होगी और उनका पढ़ाई करने का सपना भी पूरा होगा। - गजेंद्र उज्ज्वल
मवीकलां के राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण के लिए दो करोड़ रुपये मिले की खबर से संबंधित फोटो। अम