फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने सचिव को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती दिवस के अवसर पर शनिवार को एनआईसी में जिले की ग्वालीखेड़ा व मीतली ग्राम पंचायत को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीएम राजकमल यादव ने दोनों ग्राम पंचायतों के सचिव को प्रमाण पत्र वितरित किए। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को विकास के लिए आठ-आठ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि गांव में स्वच्छता, सामुदायिक शौचालय, जल प्रबंधन, ग्राम समिति की नियमित बैठक और विकास कार्यों के आधार पर पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें