सिंघावली अहीर से गैंगेस्टर एक्ट में चल रहे थे वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली।
थाना बिनौली पुलिस ने रविवार को 25 हजार के इनामी दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों गो तस्कर थाना सिंघावली अहीर से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने इनसे दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया मुखबिर से सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ जिवाना रंछाड चौराहे पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो गो तस्कर इस्तकार उर्फ इंतजार उर्फ कुली और आसिफ निवासी गौसपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनसे एक एक 315 बोर तमंचा और चार कारतूस बरामद किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए गो तस्कर थाना सिंघावली अहीर से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों गो तस्करों को बागपत न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।