फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन खूब बजेगी शहनाई, चढ़ेगी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
25 नवंबर से 15 दिसंबर तक शुभ मुहूर्त, सरकार ने भी दी कई छूट
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह स्थलों की एडवांस बुकिंग, तैयारी चल रही जोरशोर पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सरकार ने अनलॉक-5 के साथ ही शादी समारोह के आयोजनों को अनुमति दे दी है। ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ जैसे कोविड-19 नियमों के पालन करना जरूरी होगा। 100 से ज्यादा लोगों की भागीदारी नहीं होगी। 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक शुभ मुहूर्त है, जिसे लेकर लोगाें ने तैयारी शुरू कर दी है।
मार्च के चौथे सप्ताह में लॉकडाउन के बाद से ही शादी समारोह के आयोजनों पर प्रतिबंध लग गया था। अनलॉक में कुछ शादियां हुई भी तो गिनती भर लोगों की मौजूदगी में। चार महीने से लग्न नहीं होने से इन समारोहों पर ब्रेक लगा रहा। अब नवंबर के अंतिम सप्ताह से शादियों का माहौल नजर आएगा। विवाह समारोहों को लेकर लोगों में कितना उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 25 नंबवर के लिए नगर के अधिकांश वैवाहिक समारोह स्थलों की एडवांस में बुकिंग काफी पहले हो चुकी है। इस दिन तुलसी विवाह है और सबसे ज्यादा लोग इसी दिन शादी करना चाह रहे है। नगर में छोटे-बड़े 21 विवाह मंडप है, सभी में तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

ये है शुभ मुहूर्त
बड़ौत। पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि नवंबर की 25, 26, 29, 30 तथा दिसंबर की 1,2, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 15 तारीख शुभ मुहूर्त है।
एक बार फिर अच्छे दिनों की उम्मीद
बड़ौत विवाह मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष साधुराम जिंदल का कहना है कि कोरोना प्रकोप के कारण विवाह कार्यक्रम से जुडे़ लोग चाहें वो वेटर हो, हलवाई हो, बैंड व घोड़ी वाले, बेरोजगार हो गए थे, उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई थी। अब त्यौहारी सीजन व शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इससे जुडे़ लोगों की रोजी-रोटी फिर से शुरू हो गयी है। मंडपों को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत।
रोज आ रहे 20-25 फोन
बड़ौत विवाह मंडप एसोसिएशन के महामंत्री वरदान जैन का कहना है कि कोरोना काल में शादी की बुकिंग कैंसिल होने से काफी नुकसान हुआ, लेकिन अब फिर से शादियां का सीजन शुरू हो चुका है, शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी तैयारियां की जा रही है। रोजाना 20-25 फोन आ रहे है, जो बुकिंग कराना चाहते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें