फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सड़क हादसे का शिकार हुआ खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा परिवार, महिला और बच्ची की मौत

Mon, 11 Aug 2025 11:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

राजस्थान के खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे बागपत जनपद के लहचौड़ा निवासी परिवार की कार जयपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। महिला और बच्ची की मौत, युवक गंभीर घायल हुआ है।

विज्ञापन
मां बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकला लहचौड़ा निवासी परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। जयपुर के समीप कोटपुतली में शनिवार रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रहे परिवार के तीन सदस्यों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में महिला सरस्वती और चार वर्षीय बच्ची सनाया की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोनू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। 

लहचौड़ा के मूल निवासी सुखपाल शर्मा का परिवार कई साल से लोनी गाजियाबाद के पूजा कॉलोनी में रहता है। शनिवार शाम सुखपाल शर्मा की पत्नी शीला, बेटी नेहा, बेटा सोनू, पुत्रवधू सरस्वती, पोती सनाया और सोनू का दोस्त अनुज कार से खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे।

जब वे कोटपुतली के पास पहुंचे, तो सरस्वती शौच के लिए कार से उतरीं। उनके साथ सोनू और सनाया भी सड़क किनारे चलने लगे। तभी पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरस्वती और सनाया की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ 
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और घायल सोनू को जयपुर रेफर किया। सोनू के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद लोनी और लहचौड़ा से परिजन मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव लोनी लाकर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। सोनू की हालत फिलहाल चिंता जनक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें