फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान कराने के लिए दो किसानों ने दी गिरफ्तारी 

Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
बागपत। गन्ना भुगतान और विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान अधिकार आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने डीएम ह्दय शंकर तिवारी को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा सरकार ने जो वायदे किए थे, वह पूरे नहीं किए। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


बुधवार को किसान अधिकार आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उसने बताया  चुनाव के दौरान कर्जदार किसान को पचास हजार रुपये के कर्ज छोड़ना, नलकूपों को नि:शुल्क बिजली का वायदा किया था जो झूठा साबित हुआ। गन्ना भुगतान नहीं कराया जबकि 50 रुपये जो किश्त बनाई थी वह तो अधिकांश बकाया है। मिल मालिकों ने किसानों के गन्ने से की कमाई को दूसरे व्यापार में लगा दिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मिल मालिकों पर एफआईआर भी दर्ज की, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया। हिंडन और कृष्णा दूषित है। नरेंद्र कुमार सिंह राणा और कोषाध्यक्ष रामालखन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तारी दी। सीओ कर्मवीर सिंह को गिरफ्तारी दी। इसके बाद एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने जमानत ली। इसके बाद दोनों किसानों को कलक्ट्रेट से ही घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें