दिल्ली रोड पुलिस चौकी पर प्रदर्शन भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। इलाके के बंटवारे की मांग को लेकर बुधवार को मंगलामुखी के दो गुट आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। पुलिस के आने की सूचना पर एक गुट से भाग निकला, जबकि दूसरे गुट ने दिल्ली रोड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन। सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एक शिकायती पत्र भी दिया।
प्रदर्शन करने वाले मंगलामुखी ने बताया कि एक बाहरी व्यक्ति नया गिरोह बनाकर उनके इलाके पर कब्जा करना चाहता है। जहां पर भी खुशी का कोई माहौल होता है, वह अपने गिरोह के सदस्यों को लेकर पहुंच जाता है। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी हुई है। आरोप लगाया कि बिट्टू उर्फ रेखा नाम की मंगलामुखी को मारने के लिए उसने किसी बुढ़ाना के व्यक्ति को सुपारी भी दी हुई है। इससे पूर्व दोनों गुटों में जमकर मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।