बागपत। बालैनी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अंतर जनपदीय तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31 किलोग्राम गांजा और एक आयशर कैंटर बरामद किया है। इसके अलावा खेकड़ा और छपरौली पुलिस ने दो वाहन चोरों को भी गिरफ्तार किया है।
बालैनी पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाकर हिंडन पुल चौकी से दो तस्कर विपिन भाट पुत्र बुरूलाल निवासी चैनाखेड़ा थाना भद्रसोड़ा और रोशन पुत्र कैलास भाट निवासी गुड्डा थाना अकोला जिला चितौडगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 31 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब छह लाख रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त एक आयशर कैंटर बरामद किया है। उधर, खेकड़ा पुलिस ने मुबारिकपुर तिराहा से तरीकत उर्फ पौधा पुत्र अख्तर निवासी रटौल को चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। छपरौली पुलिस ने लूंब से राहुल पुत्र अशोक निवासी टीकरी को चोरी की भैंसा-बुग्गी के साथ गिरफ्तार किया है।
छह वांछित गिरफ्तार
छपरौली पुलिस ने शुक्रवार को वांछित चल रहे मोनू, विपिन व, सूरज पुत्रगण इन्द्रपाल निवासी सिलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विपिन के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। बिनौली पुलिस ने वांछित चल रहे नफीस पुत्र सूबे निवासी ग्राम धनौरा सिल्वर नगर तथा बागपत कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहे संजय पुत्र राजपाल निवासी ग्राम निवाली को गिरफ्तार किया है। उधर, खेकडा पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित तसलीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम सोनता थानाभवन जनपद शामली हाल पता ग्राम बड़ागांव कोतवाली खेकड़ा को गिरफ्तार किया है।