बागपत। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत कुशल श्रमिकों, प्रवासी नागरिकों व बेरोजगार युवकों को बैंक के माध्यम से उद्योग स्थापित कराकर 11 इकाईयां स्थापित कराई जाएगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया योजना के अंतर्गत एसी मरम्मत, वाटर कूलर व प्योरिफायर मरम्मत, ऑटो मैकेनिक, कार मरम्मत, बढ़ईगिरी, कंप्यूटर / लैपटॉप मरम्मत, मोबाइल रिपेयरिंग, विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत, फैब्रिकेशन (गेट ग्रिल), खाद्य प्रशोधन, रेडीमेड गारमेंटस, टेलरिंग, गैस स्टोव, जेनरेटर एवं इनवर्टर मरम्मत, मोटरसाइकिल मरम्मत, प्लंबर, टेलीविजन, वाशिंग मशीन में प्रशिक्षित महिला या पुरुष दस जून तक आवेदन कर सकते है। इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन कराए जाएंगे तथा उद्योग की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र के लिए ही अनुमान्य होगी। आवेदक को आवेदन करने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शैक्षिक योग्यता व तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र में कार्यशाला होने का प्रमाण पत्र व कार्यशाला का नक्शा उपलब्ध कराया होगा।