फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट की सुनवाई के लिए अब लगेंगी दो अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पॉक्सो एक्ट के मामले की सुनवाई के लिए अब जिले में दो अदालतों को मंजूरी मिल गई है। दोनों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब तक एक ही अदालत में पॉक्सो एक्ट के मामलों की सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता अनुज ढाका ने बताया कि अभी तक पॉक्सो एक्ट के प्रकरण एडीजे स्पेशल शैलेंद्र पांडेय की कोर्ट में सुने जाते थे। लेकिन इसके लिए अब न्याय विभाग ने नई व्यवस्था कर दी है। इस तरह के मामलों की सुनवाई के लिए दो नई अदालतों में सुनवाई के आदेश जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट प्रयागराज ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब एडीजे तृतीय शैलजा राठी और एडीजे चतुर्थ कृष्ण कुमार को पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने नामित कर दिया है। हाईकोर्ट के नोटिफिकेशन के बाद जल्द ही दोनों अदालतें कामकाज शुरू कर देंगी।
समय पर पूरा हो सकेगा ट्रॉयल
बागपत। पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों के समय पर निपटारे के लिए यह कदम उठाया गया है। इस तरह के मामले अब कई-कई साल तक अदालतों में लंबित नहीं रहेंगे।
पॉक्सो के जिले में 350 मामले
बागपत। पॉक्सो एक्ट के जिले में लगभग 350 मामले हैं। कई मामले ऐसे हैं, जिनकी सुनवाई लंबे समय से चल रही है। दो नई अदालतें बन जाने से तेजी से प्रक्रिया होगी और काम भी बंट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें