बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने विद्युत निगम के अधिकारियों को आसान किस्त योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजकर उनके कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को गलत बिल नहीं भेजने के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को विकास भवन में आयोजित विद्युत निगम की बैठक में डीएम ने बिजली के जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिए। कहा कि विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं को अधिक बिल भेज देते है। कार्यशैली में सुधार लाने तथा उपभोक्ता के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पर 30 मिनट का समय दें, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो सके। साथ ही विभाग के अधिकारियों को बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजकर कनेक्शन काटने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, अधीक्षण अभियंता रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता एवं किसान मौजूद रहे।