फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। नंगलाबड़ी गांव के जंगल में बिजली के टूटे तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत निगम की लापरवाही के खिलाफ हंगामा किया। कहा कि तीन दिन से टूटे तार खेतों में पड़े थे, जिनकी सुध नहीं ली गई। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नंगलाबड़ी गांव में गन्ना क्रय केंद्र के निकट खेत में बुधवार से विद्युत तार टूटे पड़े थे। इनमें करंट भी प्रवाहित था। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रटौल विद्युत उप केंद्र पर इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि तीन दिन में भी तार जोड़ने कोई नहीं आया। शनिवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने करंट लगने से दो गोवशों को मृत पाया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर उसमें मृत गोवशों को दफनाया। प्रदर्शन करने वालों में राजबीर, सुखबीर, महिपाल, कपिल, सोनू आदि मौजूद रहे।
दो दिन पूर्व तार टूट थे। जिन्हें सूचना मिलते ही जोड़ दिया गया था। शुक्रवार देर रात किसी बड़े वाहन में उलझने से फिर से तार टूट गए। इसकी सूचना सुबह मिली थी। तीन दिन पहले तार टूटने की बात गलत है। - विनय कुमार, जेई, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें