फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढों की वजह से कार की घोड़ा बुग्गी से टक्कर, दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट(बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गैडबरा बस स्टैंड के समीप रविवार तड़के एक कार गड्ढे की वजह से बेकाबू होकर घोड़ा-बुग्गी से टकरा गई। जिसमें दाहा निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, एक भाई घायल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव बुग्गी में रखकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों से आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने पर करीब पांच घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

ग्राम दाहा निवासी आशु, अरमान और आसिफ पुत्रगण रोजुद्दीन सुबह करीब चार बजे घोड़ा-बुग्गी में सवार होकर भड़ल गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। वे बड़ौत-बुढ़ाना रोड स्थित गैडबरा बस स्टैंड के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर घोड़ा-बुग्गी से टकरा गई। हादसे में आशु (30) व अरमान (16) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आसिफ घायल हो गया। वह दोनों भाइयों को घोड़ा-बुग्गी में लेकर अपने गांव दाहा पहुंचा। वहां हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने आशु एवं अरमान के शव को बुग्गी में रखकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया।
इसकी जानकारी पाकर एसडीएम रामनयन, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने तक जाम खोलने से इनकार कर दिया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि सड़क पर गड्ढे एवं जलभराव की वजह से हादसा हुआ है। उधर, अधिकारियों से पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने पर ही ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे बाद जाम खोला। घायल आसिफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कराई जा रही है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम रामनयन ने बताया कि पीड़ितों की शासन स्तर से बातचीत कर हरसंभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें