फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बदरखा में बुग्गी हटाने के विवाद में दो भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। बदरखा गांव में सोमवार रात बुग्गी हटाने को लेकर हुए विवाद में अभिषेक और विवेक पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया गया। घायल भाइयों का सीएचसी में उपचार कराया गया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने 10 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बदरखा गांव निवासी कुसुम देवी ने बताया कि सोमवार शाम रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर शहीद के परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। इसमें गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था। कुसुम देवी का आरोप है कि रात करीब आठ बजे आजाद, नवाब, इनाम, रहीस, सलीम, साहिल, गुलजार, हरीश, साहिल व यामीन ने लाठी-डंडों और फावड़े से उसके बेटे अभिषेक, विवेक पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों बेटे घायल हो गए। शोर सुनकर वहां आए गांव के लोगों ने बीच बचाव कराया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर हमलावर यासीन, हरीश, गुलजार, सलीम और इंतजार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें