फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर और कृषि यंत्र के नीचे फंसा किसान, बहन ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। हिम्मतपुर सुजती गांव में मंगलवार सुबह ज्वार की फसल बुवाई करते समय एक किसान ट्रैक्टर और कृषि यंत्र के नीचे फंस गया। उसकी बहन ने तत्परता दिखाते हुए कृषि यंत्र हटाकर उसकी जान बचाई। घायल किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रधान सनुज राठी ने बताया कि उनका चचेरा भाई अंकित राठी अपनी बहन रूबी के साथ खेत पर ज्वार की बुवाई करने गया था। अंकित ट्रैक्टर में कृषि यंत्र लेकर बुवाई कर रहा था। खेत से कृषि यंत्र उठाते समय ट्रैक्टर में गियर लगा होने के कारण वह अचानक दौड़ पड़ा। इससे अंकित राठी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और कृषि यंत्र के नीचे फंस गए। अंकित की चीख सुनकर पास में काम कर रही बहन रूबी तुरंत मौके पर पहुंची। रूबी ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह कृषि यंत्र को हटाया। इस प्रकार उसने अपने भाई अंकित की जान बचाई। जांच अधिकारी केवल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के अचानक चलने से यह हादसा हुआ। अंकित राठी का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें