फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टैक्सी चालकों से 2.38 लाख रुपये की ठगी में दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। देशभर के 38 टैक्सी चालकों 2.38 लाख रुपये की ठगी करने वाले अरशद और उसके भाई समीर निवासी गौना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से तीन मोबाइल, कार समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन

सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर अलग-अलग राज्यों के टैक्सी चालकों से साइबर ठगी की 38 शिकायत दर्ज हुई। इनमें गौना गांव के समीर की भूमिका सामने आई। साइबर थाना पुलिस ने जांच की और समीर के साथ उसके सगे भाई अरशद को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि टैक्सी चालकों के पास दलाल बनकर बुकिंग करते और अपना कमीशन लेने के बाद फोन बंद कर लेते थे। जबकि टैक्सी चालकों को बुकिंग वाले होटल में सवारी नहीं मिलती थी। जांच अधिकारी उपदेश शर्मा ने बताया कि दोनों भाइयों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें