फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाईयों पर फायरिंग करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बर्फ फैक्ट्री के मालिक व उसके परिवार पर बाइक सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौहल्ले में दहशत फैल गयी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में पीड़ित ने अपने ही दो सगे भाईयों के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित दिव्यांग व्यक्ति अब्बास पुत्र सलीमुद्दीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बर्फ फैक्ट्री का मालिक है। वह बर्फ फैक्ट्री के ऊपर पत्नी गुलशन बेगम व अपने बच्चों के साथ रहता है। अब्बास का आरोप है कि गत रात्रि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मकान के अंदर घुसने का प्रयास किया। उन्होंने मकान की खिड़कियां से फायरिंग शुरू कर दी। दिव्यांग ने कोतवाली पर अपने दो भाईयों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें