फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटिंग रेंज से चोरी 23 कारतूस और 150 खोखे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचे, 23 कारतूस और 150 खाली खोखे के साथ शूटिंग रेंज के पूर्व गार्ड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बरामद कारतूस और खोखे एक शूटिंग रेंज से चोरी कर लाए जाने बताए गए।
पिलाना भट्ठे पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे रास्ता बदलकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से एक तमंचा, 23 कारतूस और 150 कारतूस के खाेखे बरामद किए गए। दोनों युवकों की पहचान आकाश निवासी पिलाना और गौरव निवासी बागड़ राजपूत मोर्डी जिला अलवर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आकाश ने बताया कि कुछ समय पहले वह एक शूटिंग रेंज पर गार्ड की नौकरी करता था, तभी वहां से कारतूस और खोखे चोरी कर ले जाता था। उधर दूसरा आरोपी गौरव पेट्रोल पंप के सामने किराए पर रह रहा था। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि बरामद किए गए कारतूस और खोखे शूटिंग रेंज से लाए जाने बताए गए है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज के कारतूस रखने के लिए भी लाइसेंस होना जरूरी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें