बागपत के धनौरा सिल्वर नगर गांव में तीन दिन पहले पुलिस सुरक्षा में किसान देवी सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा, लेकिन अभी तक पुलिस मुख्य हत्यारोपियों को पकड़ नहीं कर पाई है।
रविवार को 10-12 लोगों ने पुलिस सुरक्षा में किसान देवी सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ने मंगलवार को हत्या की साजिश रचने के आरोप में आनंद पुत्र बनवारी, बरसाती पुत्र रामचंद्र निवासी धनौरा सिल्वर नगर को धारा 120 बी में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरी तरफ अभी भी मृतक और उसके भाई के हत्या के मामले में गांव के अन्य गवाह भी दहशत में हैं। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है। दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों को अभी भी धमकियां मिल रही है। आशंका जताई जा रही है बदमाश और गवाहों को भी निशाना बना सकते है।
बिनौली थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया अभी तक मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगे हैं, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं । हत्या की साजिश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों जेल भेजा ।