फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब से लदी कार समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने काठा मार्ग से हरियाणा मार्का अवैध शराब से लदी एक कार समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब के 667 पव्वे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे कोतवाली पुलिस काठा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा काठा मार्ग से शराब लदी कार गुजरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस टीम ने कार को रोककर जांच की तो। कार से हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब के 667 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने शराब लदी कार समेत हरियाणा निवासी दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम धीरेंद्र निवासी मऊअससू थाना बनियाठेर जनपद संभल, सतीश कुमार निवासी लहराड़ा थाना सदर जनपद सोनीपत बताया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते तस्कर हरियाणा से शराब की तस्करी कर यूपी में बिक्री के लिए ला रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ कोतवाली में अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें