चांदीनगर। सरफाबाद गांव में तीन दिन पूर्व तीन युवकों ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी कर ली थी। पुलिस ने कार ड्राइवर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। रविवार की शाम दो युवक महिलाओं से लोन कराने के नाम पर पैसे मांग रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र विजयपाल निवासी भनेड़ा शामली, संदीप पुत्र सोराज निवासी खुदाबक्श शामली व कार ड्राइवर राजीव पुत्र पीतम निवासी बलवा गुजरान शामली बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर की कार्रवाई कर जेल भेजा
चांदीनगर। थाना पुलिस ने चार शराब माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सितंबर 2020 में चमरावल गांव में जहरीली शराब के कारण छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने पांच अवैध शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के चार आरोपी ललियाना निवासी सतीश पुत्र चंद्रपाल, चमरावल निवासी दिनेश त्यागी पुत्र ओम दत्त, चमरावल निवासी रोहतास पुत्र सोराज व खैला निवासी अनिल पुत्र पाले राम के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी एक आरोपी वांछित चल रहा है।