फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुखार से ढाई वर्ष की बच्ची की मौत, 60 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अमीनगर सराय। कमाला गांव में बुखार से ढाई वर्षीय अवनी की मौत हो गई। वहीं गांव में 60 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अवनी के पिता रविंद्र ने बताया कि उनकी ढाई वर्षीय बेटी को तीन दिन पहले बुखार आया था। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह अवनी की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी माैत हो गई। बेटी की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव के महेश, नीरज लीलू प्रधान, सूरज सिंह और अजय पाल ने बताया कि 60 से अधिक महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। उन्हें मजबूरी में निजी चिकित्सकों से उपचार करवाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बुखार फैलने के बाद भी कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद गांव में कोई स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया। इस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने गांव में तुरंत स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें