कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व युवती का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व दो युवकों ने घर पर युवती को अकेला देखा और उसका अपहरण कर लिया था। जब परिवार के लोग खेत से घर पहुंचे तो युवती घर में नहीं मिली, इसको लेकर परिजनों ने कोतवाली में हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को कोतवाल को मुखबिर से सूचना मिली की कि आरोपी युवक दिल्ली बस पर खडे़ हैं। इसके बाद पुलिस तुरत मौके पर पहुंची और आरोपियों को दबोचा। बाद में युुवकों की निशानदेही पर युवती को भी बरामद कर लिया।
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शेखर और आसिफ निवासी निनाना शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 363 में मामला दर्ज है। उधर, कोतवाली पुलिस ने हिलवाड़ी गांव में झगड़ा करने वाले उस्मान पुत्र फर्जउद्दीन निवासी सूप को भी गिरफ्तार किया है।