फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत दो आरोपी और जेल गए

Tue, 03 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हत्यारोपी राजकरन और रामकिशन को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी डॉक्टर राजकरण उर्फ हमदम और रामकिशन को सिंघावली अहीर गांव की पुलिया के पास से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

 सिंघावली अहीर गांव के हेड मास्टर सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को सुबह करीब पौने दस बजे खिंदौड़ा गांव के स्कूल में तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन को लोगों ने घेरकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ था। एसपी ने सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष यादव को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे फरार चल रहे आरोपी डॉ. राजकरण उर्फ हमदम और उनके भाई रामकिशन को सिंघावली अहीर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
   पुलिस ने आरोपियों से काफी पूछताछ की। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि पकड़े गए आरोपी राजकरण और रामकिशन ने हेड मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
  आनंद के भाई होने की चुका रहे कीमत बागपत। आरोपी डॉक्टर राजकरण का कहना है कि उनके छोटे भाई आनंद से हेड मास्टर सतपाल शर्मा की जमीन की रंजिश चल रही है। उनका उससे कोई विवाद नहीं हुआ है। वह तो आनंद के बड़े भाई होने की कीमत चुका रहे हैं। इतना जरूर है कि वर्ष 2005 में हेड मास्टर का बेटा सतीश शाहदरा के वेलकम क्षेत्र की एक युवती को अपने घर पर लेकर आया था। युवती के परिजनों की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर उन्होंने धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया था। इस मामले में युवती के परिजन गांव में आए थे। उन्होंने युवती के परिजनों को सतपाल शर्मा का मकान बता दिया था। इसी बात पर हेड मास्टर उनसे रंजिश रखता था।
विज्ञापन

  जेल जा चुके आरोपी 
हिस्ट्रीशीटर अमरपाल की पत्नी बाबू उर्फ किरण
शूटर गौरव 
रोहित  (आनंद की बेटा) 
पूजा (आनंद की बेटी)
पहले से ही जेल में बंद आरोपी 
हत्या की सुपारी देने का आरोपी आनंद शर्मा 
मोहित (आनंद की बेटा) 
सुपारी लेने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू 
अमरपाल का साथी अनिल सूप
फरार चल रहे आरोपी
पंकज पाराशर, दीपक, अवनीश, महेश, शांति, कौशल्या, बबली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें