फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद में तुषार शर्मा और ईशू चुने गए बेस्ट खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद में तुषार और ईशू बेस्ट रहे खिलाड़ी
विज्ञापन

फोटो 6
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में तुषार शर्मा और बालिका वर्ग में ईशू को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। प्राचार्य ने दोनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में शालू प्रथम, सोनम द्वितीय व सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की तश्तरी फेंक में ईशू प्रथम, शालू द्वितीय व पूजा तृतीय जबकि गोला फेंक में ईशू प्रथम, काजल द्वितीय, रुचि को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह, बालक वर्ग की दस हजार मीटर दौड़ में विदेश कुमार प्रथम, गौरव द्वितीय व अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि तश्तरी फेंक में शिवम प्रथम, गौरव द्वितीय व चेतन ने तृतीय, गोला फेंक मे गौरव प्रथम, शिवम द्वितीय व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेलों में ओवरऑल अच्छा प्रदर्शन करने पर बालक वर्ग में तुषार व बालिका वर्ग में ईशू को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। प्राचार्य डॉ सतेंद्र कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीडा अधिकारी अतुलदेव शर्मा, कमलकांत कौशिक, कुलदीप, सहित कालेज का संपूर्ण स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें